प्रदेश के 1 लाख युवाओं को पहले वर्ष में मिलेगा सीधा लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश भर के जनपदों में उद्योग व सेवा क्षेत्र में उद्यम लगाने वाले युवाओं को पहले चरण में 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्रों में आवेदन प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल कर दिया गया है।
